गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल की मुहिम को उस समय सफता मिली कि जब एसओ मधुबन बापूधाम अखिलेख कुमार सिंह व एसएचओ सिहानीगेट कुलदीप कुमार दीक्षित की टीम ने की सूचना के बाद एक ऐसे स्क्रैप सेंटर का भंड़ाफोड़ कर दिया जिसपर चोरी के वाहनों का कटान होता था। आधा दर्जन से अधिक चोरी के वाहन, उपकरण व प्लेट आदि बरामद हुई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य व एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि स्क्रैप स्ेंटर पर डाले गये छापे के दौरान जिन आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उनके नाम नवाब मलिक निवासी किशोरी निवाड़ी जानी मेरठहाल घाटी रोड आनंद पर्वत दिल्ली, रियाजुदï्दीन निवासी अमन कॉलोनी कोतवाली नगर, नरेश कुमार, सुनि, नदीम व कृष्णा निवासीगण बम्हैटा वेब सिटी, समीर निवासी रजापुर व फजलू उर्फ फजल मौहम्मद निवासी नाहल मसूरी हैं।