रेजिडेंट व मेड में विवाद होने पर हुई थी पत्थरबाजी
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने ऐसोटेक सोसाइटी में बवाल करने वाली दर्जनों महिलाओं व पुरूषों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि उक्त बवाल में घायल हुए सिक्योरिटी गार्ड विक्रम सिंह की तहरीर पर परवीन, रोशनी, नबाबूदï्दीन, विक्रांत, सोनू, प्रदीप कुमार, हृदेश और नेमीचंद की नामजदगी के अलावा दर्जनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक की ऐसोटेक सोसाटइी में रहने वाली एक महिला रेजिडेंट और उसकी मेड के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद मेड अपनी सहयोगी दर्जनों घरेलू सहायिकाओं के साथ रेजिडेंट के फ्लैट पर पहुंच गई। आरोप है कि पहले तो मेड व उसकी सहयोगी महिलाओं ने रेजिडेंटसï् के साथ अभद्रता व मारपीट की और फिर जब उनके और साथी वहां पर और आ गये तो उन्होंने पत्थरबाजी भी की। इस घटना में कुछ सुरक्षा कर्मियों के अलावा कई लोगों को चोट आई थी।