मीरपुर में चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त
गाजियाबाद (युग करवट)। डंंिपग ग्राउंड केे विरोध में चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है। 11 स्थानीय कृषकों तथा 12 अधिकारियों की पर्यावरणीय परीक्षण कमेटी बना दी गई है।
ग्राम मीरपुर तहसील लोनी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 2012 में भूमि चिन्हित की गई जिस पर आधुनिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट तैयार करने की कार्यवाही चल रही है। वर्तमान में अति आधुनिक मशीन ठोस ्रस्थापित कराई जा चुकी है। स्थानीय ग्राम वासियों के संशय को खत्म करने के लिए 11 स्थानीय ग्राम वासियों तथा 12 अधिकारियों को शामिल करते हुए समिति का गठन किया गया है। मीरपुर ग्राम वासियों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए ज्ञापन दिया गया। नगर आयुक्त की उपस्थिति में ग्राम वासियों तथा निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। समिति में अपर जिलाधिकारी वित्तीय एवं राजस्व, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी, उप जिलाधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोनी, प्रतिनिधि यू पी सीडा, सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियंता विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रकाश को समिति में रखा गया है। ग्राम वासियों की ओर से रविंद्र त्यागी, मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, रविंद्र मंडार, पवन मंडार, मोनू त्यागी, चेतन त्यागी, दीपक त्यागी लीलू त्यागी, मोहम्मद इरशाद, विपिन कुमार बिल्लू तथा प्रवीण मलिक को शामिल किया गया है।