केंद्र सरकार की इस मुहिम से जुड़े १७००० पुलिस स्टेशन
छेड़खानी अथवा यौन उत्पीडन की शिकायत की जा सकेगी
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। महिलाओं को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिये केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार महिलाओं, छात्राओं व कामकाजी युवतियों को सुरक्षा प्रदान कराने केलिए सरकार ने हाईटैक तकनीकि वाले सी बॉक्स पोर्टल को क्रियांवित किया है। सूत्रों का कहना है कि यह पोर्टल सैक्सूअल ह्रासमेंट इलेक्ट्रोनिक बॉक्स वाला ऑलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल पर किसी भी स्थान पर होने वाली छेड़छाड अथवा यौन उत्पीडन की शिकायत २४ ऑवर्स की जा सकेगी। सी बॉक्स पोर्टल को पूरी तरह से उपयोगी बनाने के लिये अभी देश के १७ हजार पुलिस स्टेशनों को कनेक्ट किया गया है।
इस पोर्टल का संचाल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा किया जायेगा। इस पोर्टल के अपग्रेड होने पर अब महिलाऐं अपने कार्यालय के अलावा उनके आवागमन वाले रास्तों पर होने वाली छेड़छाड़ की घंटनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा सकेगी। इस अपग्रेड पोर्टल पर महिलाएं रेलवे व मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर हो वाले यौन उत्पीडन, छेड़खानी एवं छींटाकसी की घटना की सूचना किसी भी समय दे सकेंगी। सूत्रों का कहना है कि अब महिलाएं खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। क्योंकि इस पोर्टल पर सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस के अलावा डायल ११२ तुरंत एक्शन मोड में आकर कार्रवाई करना शुरू कर देंगी।