नोएडा (युग करवट) । एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय 26वें अंर्तराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज इनबुश विश्व सम्मेलन 2026 के अंर्तगत द्वितीय दिन महिला नेतृत्व एवं कल्याण पर आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपर्सन डा. पूजा चौहान द्वारा एमिटी एक्सलेंस अवार्ड फॉर पब्लिक सेफ्टी एंड गर्वनेंस से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह सच है कि राष्ट्रीय बल्कि स्थानीय बैंकों में खाता धारक महिलाएं है और पिछले दस वर्षो में वित्तीय क्रांति ने उन्हे सशक्त किया है। इस सत्र में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन डा. पूजा चौहान, द अर्थशास्त्र ग्रुप की संस्थापक शुभ्रस्था, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता डा. पिंकी आनंद, बोइंग 787 की वरिष्ठ कमांडर अर्चना कपूर, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा. गुरिंदर सिंह ने अपने विचार रखे।