गाजियाबाद (युग करवट)। कानून व्यवस्था एवं अपराध नियत्रण को और अधिक प्रभावी ढ़ंग से सुदृढ़ करने के क्रम में पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने जहां आधा दर्जन थानेदारों को इधर से उधर कर दिया वहीं दो निरीक्षकों को एसएचओ की कुर्सी पर विराजित कर दिया। जानकारी के अनुसार इस बदलाव के दौरान श्री गौड़ ने एसएचओ ट्रोनिका सिटी मनोज कुमार सीबीआईटी अपराध शाखा, एसओ वेव सिटी सर्वेश कुमार पाल को थानाध्यक्ष एएचटीयू, एसओ क्रासिंग रिपब्लिक सरिता मलिक को ट्रांस हिंडन जोन, एसओ महिला थाना श्वेता सिंह को थाना प्रभारी क्रासिंग रिपिब्लक बना दिया। इसके अलावा उन्होंने थाना एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रभू दयाल को एसएचओ ट्रोनिका सिटी, सिहानी गेट के अतिरिक्त निरीक्षक प्रताप सिंह को एसएचओ भोजपुर व क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई मानवेंद्र सिंह को एसओ वेव सिटी बनाया है। सूत्रों का कहना है कि जहां महिला थाने को उसका प्रभारी जल्द मिल जायेगा वहीं अभी चार और थानों के प्रभारियों के विकेट भी गिरने की संभावना है। इसके अलावा कुछ समय के अंदर ही एसीपीज की तबादला एक्सपै्रस भी रवाना कर दी जायेगी। इस तबादला एक्सप्रैस में कम से कम आधा दर्जन एसीपीज बैठेगें।