प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने वेव सिटी थाने के पुनर्निर्माण की कार्ययोजना का शिलान्यास धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। वेव सिटी थाने के पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत श्री गौड ने नींव की ईंट रखी और पीपीपी मॉडल से बनने वाले इस थाने की थीम को भी जाना। इस अवसर पर श्री गौड ने कहा कि इस थाने का पुनर्निर्माण जहां फइव स्टार संस्कृति पर किया जायेगा। निर्माण होने के बाद यह थाना सभी अत्याधुनिक सुविधाओं व संसाधनों से लैस होगा।
उन्होंने बताया कि इस थाने के निर्माणस्थल का क्षेत्रफल जहां ४२००० स्क्वॉयर फिट है वहीं यह जी प्लस तीन वाले मॉडल का होगा। यानि इस थाने में ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन माले निर्मित किये जायेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करण नैय्यर, डीसीपी मुख्याल्य, सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रांस हिंडन, पुलिस लाइन निमिष दशरथ पाटिल, डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल और एसओ सर्वेश कुमार पाल के अलावा कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।