नई दिल्ली (युग करवट)। फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रही साध्वी निरंजन ज्योति को राष्टï्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है। साध्वी निरंजन ने अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पदभार भी ग्रहण कर लिया है। बताया जा रहा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पिछड़े वोट बैंक को साधने केे लिए साध्वी निरंजन को बड़ी जिम्मेदारी है।