गाजियाबाद (युग करवट)। साइबर जागरूकता अभियान डायल एण्ड सेव १९३० के दो दिवसीय सेशन को सफल बनाने और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले थानेदारों व पुलिसकर्मियों को एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अभियान में प्रथम स्थान पाने वाले एसओ लोनी मुकेश सोलंकी के कार्य की श्री चौधरी ने प्रशंसा भी की। पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों में एसएचओ मसूरी अजय चौधरी, एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा, एचएचओ टीला मोड़ रवि बालियान, एसएचओ कोतवाली सचिन कुमार, एसएचओ विजयनगर धर्मपाल सिंह, एसएचओ अंकुर विहार योगेंद्र पंवार व एसएचओ साइबर थाना संतोष कुमार तिवारी समेत दो दर्जन से अधिक दरोगाओं, मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों को सम्मानित किया गया।