गाजियाबाद (युग करवट)। सांसद अतुल गर्ग ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एक पत्र लिखकर फूड से संबंधित इकाइयों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता देने की बात कही। अतुल गर्ग ने अपने पत्र में कहा है कि फूड से संबंधित इकाइयों जैसे कि खाने की ठेलियाँ, रेस्तराँ, और बड़ी फूड यूनिट्स पर बड़ी संख्या में लोग भोजन के लिए निर्भर रहते हैं। इन इकाइयों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता देने से आम जनता को लाभ होगा। बाहर से आने वाले लोग, श्रमिक वर्ग तथा वर्किंग क्लास के अनेक लोग स्वयं भोजन बनाने के बजाय इन स्थानों पर उपलब्ध भोजन पर निर्भर करते हैं। अतुल गर्ग ने मंत्री से अनुरोध किया है कि फूड से संबंधित छोटी या बड़ी सभी इकाइयों को गैस आपूर्ति के मामले में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।