गाजियाबाद (युग करवट)। सवर्ण महासभा का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से संस्था के संरक्षक, संयोजक व सह संयोजक बनाए गए। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि समाज व देश के विकास में सवर्ण समाज का अहम योगदान रहा है।
समाज व देश पर जब कभी भी कोई संकट आया, तो उसका मुकाबला करने के लिए सवर्ण समाज सबसे आगे रहा। इस सबके बावजूद सवर्ण समाज को वह अधिकार व सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। इसका एकमात्र कारण यह है कि सवर्ण समाज कभी भी एकजुट नहीं हो पाया। समाज को संगठित व एक करने के लिए ही सवर्ण महासभा का गठन किया गया है। कार्यक्रम अध्यक्ष सेवाराम त्यागी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सवर्ण समाज को जागरूक करना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना तथा नागरिकों को उनके नैतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों से जोडऩा रहा।
सवर्ण महासभा का गठन किया गया जिसमें मुख्य संयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सेवाराम त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, वीके अग्रवाल, विवेक कुमार तोमर, विनय कक्कड़, सतीश भारद्वाज, मुख्य संयोजक बीके शर्मा हनुमान नियुक्त किए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र पाल त्यागी, डॉक्टर सतीश भारद्वाज, विनय कक्कड़ ,दीनदयाल गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता, सेवाराम त्यागी, अरुण त्यागी, अजय त्यागी, पुनीत त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, संदीप सिंघल, विवेक कुमार, गौरव शर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, एनके शर्मा, राजू राघव, रंजीत पोद्दार, डॉक्टर एके शर्मा, डाक्टर गौरव सैनी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक भारतीय, अरुण कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव गुप्ता, प्रभु सिंह सिंगल, मनोज गुप्ता, हेमंत कंसल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, एसके शर्मा, सुरेंद्र चंद शर्मा, नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी, दिलीप कुमार, एसके मिश्रा, सुरेश त्यागी, सतीश चोपड़ा, एनएस तोमर अनिल ठाकुर, गौरव अग्रवाल, लोकेश मौजूद रहे।