नई दिल्ली (युग करवट)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं। पिता सलीम खान की तबियत बिगडऩे की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं।