शंकराचार्य ने पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ऑफर
लखनऊ (युग करवट)। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर बात हुई। शंकराचार्य अविमुक्तेेश्वरानंद और अलंकार अग्निहोत्री की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में अपने शिविर से अलंकार अग्निहोत्री से बात करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा धर्म के क्षेत्र में पद आपको देने का प्रस्ताव करते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हम लोगों के मन में दो तरह की प्रतिक्रिया आपका समाचार सुनने पर हो रही है। एक तो दुख हो रहा है कि आपने कितने लगन से पढ़ाई की होगी, तब जाकर आप इस पद पर आए होंगे। आज एक झटके में यह पद चला गया। दूसरी तरफ आपने जिस तरह से सनातन धर्म के प्रति गहन निष्ठा का प्रदर्शन किया है, उससे पूरा समाज आह्लादित है। आपको अभिनंदन करता है। हम चाहते हैं कि आप जैसे निष्ठावान लोग सनातन धर्म की सेवा में आगे आगे। जो पद सरकार ने आपको दिया था। उससे बड़ा धर्म के क्षेत्र का पद हम आपको देने का प्रस्ताव देते हैं।