गाजियाबाद (युग करवट)। शनिवार को ईद का अवकाश होने के कारण माह के दूसरे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को तीनों तहसीलों में किया गया। इस दौरान 133 शिकायतें आई लेकिन इनमें से महज 10 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सके। लोनी तहसील में समाधान दिवस एडीएफ फाइनेंस सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। जहां 32 शिकायतें आई लेकिन मौके पर ही कुल 4 का ही निस्तारण किया गया। बाकी की शिकायतें सम्बंधित विभागों को भेजी गई। इस दौरान एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अरूण दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया जहां 17 शिकायतों में से 3 का निस्तारण किया गया। मोदीनगर तहसील का समाधान दिवस एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। यहां सबसे अधिक 84 शिकायतें आई लेकिन तीन का ही अधिकारी निस्तारण कर सकें।