गाजियाबाद (युग करवट)। वसुंन्धरा संस्कृति विहार आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। आरडब्लूए के लोगो का कहना है संस्कृति विहार कालोनी को बने लगभग २० साल हो गए हैं। कालोनी के अंदर एक पार्क, सफाई कर्मचारियों के लिए शौचालाय व कालोनी के दोनो गेट पर गार्ड रूम बनना हुआ है। लेकिन कालोनी के कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चक्कर में आकर कालोनी के शौचालाय व गार्ड रूम को तोड रहे है। कालोनी में गार्ड रूम होने से कालोनी के लोग अपने आप तो सेफ महसूस करते है। आरडब्लूए के संरक्षक गजेन्द्र सिंह ने समस्या के समाधान की मांग की है।