गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के कविनगर जोन के वार्ड 18 में तैनात सफाई नायक विजय दिवान का डयूटी के समय आफिस में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल के बाद नगर निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई है। वायरल वीडियो के आधार पर नगर निगम अधिकारियों ने सफाई नायक को तत्काल प्रभाव से हटाकर जांच शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ अधिकारी डाक्टर मिथलेश का कहना है कि कविनगर जोन मेें तैनात सफाई नायक विजय दिवान का डयूटी के समय शराब पीेने का वीडियो सामने आया है। वीडियों के आधार पर सफाई नायक पर कार्यवाही की जा रही है।