नोएडा (युग करवट) । सपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर-53 में संत गाडगे की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन को मानव सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित किया। उन्होंने सादगी और स्वच्छता के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुनील चौधरी, गौरव कुमार यादव, पिंटू यादव, बाबूलाल बंसल,सतवीर यादव, राणा मुखर्जी, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, अरविंद चौहान, राजपाल चौहान, शाहिद उस्मानी, पंकज चौरसिया, हनीफ रब्बानी, केशव, प्रदीप यादव, कमल जाटव, जलालुद्दीन, सिकंदर पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।