गाजियाबाद (युग करवट)। नवयुग मार्केट स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में श्री गुरु रविदास टेम्पल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैजल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान, बाबा साहब वाहिनी से सतीश पारचा, नदीम खान, राजवीर गौतम, एडवोकेट राजवीर सिंह, हरस्वरूप सिंह, महासचिव आरपी सिंह, प्रबंधक कृपाल सिंह, प्रधानाचार्य शरणबीर सिंह, समाजसेवी सोहनलाल सोनी, कमल जाटव, कोषाध्यक्ष केहर सिंह, उपाध्यक्ष हरीश हितेषी, बाबूलाल, मुख्तयार सिंह, ओमप्रकाश, चन्द्रभूषण, ललितदास, अशोक कुमार, कमलेश देवी, राहुल सिंह, रामकिशन प्रधान, प्रदीप, अजीत सिंह गौतम, सोनम बौद्ध, उषा, रजनी तथा मंगू सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अभिषेक गर्ग ने कहा कि भीमराव रामजी अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उनकी सहायता करने का आह्वान किया।