गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में बने नये कार्यकारिणी सभा कक्ष का महापौर सुनीता दयाल ने फीता काटकर उदï्घाटन किया। उदï्घाटन के मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित निगम के सभी अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर महपौर ने कहा कि नये कार्यकारिणी सभा कक्ष को पहले से ज्यादा सुंदर एवं संसाधनयुक्त बनाया गया है। यह कक्ष दो बडी़ एलईडी सांउड प्रूफ सिस्टम से सुसज्जित है। इस मौके पर निगम अधिकारी ,डा अनुज,अविन्द्र कुमार, एन के चौधरी, पल्लवी सिंह निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, राजीव शर्मा, नीरज गोयल,उदित मोहन गर्ग,संजय सिंह व अनिल तोमर आदि पार्षद मौजूद रहे।