गाजियाबाद (युग करवट)।
महापौर सुनीता दयाल ने ट्रांस हिडन की सडक़ो पर उतरकर निगम की ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया है। महापौर सुनीता दयाल ने निगम अधिकारियों के साथ इंदिरापुरम में निगम की ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे को मुक्त कराया है। कुछ लोगो ने निगम अधिकारियों से साठ गाठ कर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कराकर लोगो ने किराया वसूलने के कार्य कर रहे है। अभी कुछ समय पहले महापौर ने एन एच 9 स्थित इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया और नगर निगम अधिकारियों ने ग्रीन बेल्ट से कब्जा मुक्त भी कराया लेकिन महापौर सुनीता दयाल आज फिर मोके पर पहुँची और उपरोक्त ग्रीन बेल्ट के आप पास का निरीक्षण किया तो देखने मे आया कि अभी और भी कब्जा बचा हुआ है जिसको खाली कराने है तभी नगर निगम अधिकारियों के साथ पूरी टीम को मौके पर बुलाया और बचे हुए अवैध कब्जे ओर खाली कराया और कुछ लोगो को 2 दिन का समय भी दिया ताकि उनका नुकसान न हो सके।
इसके साथ साथ महापौर ने इंदिरापुरम एस टी पी के पास मियावाकी का भी निरीक्षण किया जिसमे पाया कि नगर निगम की भूमि से लगी भूमि पर झुग्गी पड़ी है और कनावनी के कुछ लोगो द्वारा किराए पर दी गयी है जिसमे महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त भूमि की जांच की जाए और नगर निगम की है तो उसपर भी बिल्डोजर चलाया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पूर्व में इंदिरापुरम पर किसी ने ध्यान नही दिया है आप पास के लोगो ने बिहार बंगाल एवं बाहरी लोगों को विकास प्राधिकरण की भूमि जो अब नगर निगम के पास है को किराए पर दे दी और किसी ने देखा तक नही, इंदिरापुरम अब नगर निगम को हस्तांतरित किया गया है तो नगर निगम विकास कार्यो से लेकर भूमि/ग्रीन बेल्ट कब्जे तक हटवाने का भार उठा रहा है और जल्द ही इंदिरापुरम की स्थिति को ठीक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। ग्रीन बेल्ट पर बुलडोजर चलवाया गया है और कई व्यक्तियों को 2 दिन का समय भी दिया गया है अगर ग्रीन बेल्ट खाली नही की तो फिर से बुलडोजर चलाया जाएगा और ग्रीन बेल्ट से पुराना मालवा व अन्य टूट फुट का सामान भी हटाने का कार्य किया गया है साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भी लगातार शहर में निरीक्षण के निर्देश दिए गए जिससे शहर में अच्छी और सुचारू व्यवस्था मिल सके।