नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। शुक्रवार को राष्टï्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्टï्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, विशिष्टï अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्घ कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर रोहित अग्रवाल द्वारा उद्यमी प्रभात गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नामित किया। तो वहीं प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल, देवेन्द्र गर्ग, आयुष गोयल, शिवमोहन अग्रवाल ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेता रहे हरीश कंसल ने भी सदस्यता ग्रहण की। अर्बन कमेटी के यूपी संयोजक मेरठ मंडल प्रभारी इन्द्रजीत सिंह टीटू ने पार्टी विसतार पर चर्चा की। राष्टï्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी, रविन्द्र चौहान, किशन राघव, शेरसिंह मौर्य, तुषार कौशिक, सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल को प्रत्येक बूथ तक प्रत्येक ब्लॉक तक प्रत्येक वार्ड तक कैसे मजबूत किया जाएगा, इस पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए राष्टï्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद बिना चौधरी चरण सिंह के कुछ नहीं है। हम उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। पश्चिमी यूपी में हम लोकसभा का चुनाव जीते। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रालोद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। पार्टी के मुखिया कार्यक्रम कर रहे हैं। ताकि एनडीए को इतना मजबूत बनाया जाया कि ताकि जयंत चौधरी के समर्थन से यूपी में एनडीए की मजबूत सरकार बनें। हम चौधरी चरण का लोकदल बना कर रहेंगे और इस दिशा में संगठन मजबूती से काम कर रहा है। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आगामी चुनावों में हम 402 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसमें कहीं कमल होगा तो कहीं हैंडपम्प होगा। यह गठबंधन का युग है। एनडीए में 32 पार्टियों में से एक हम भी शामिल हैं। हम अपने दल को मजबूत कर रहे हैं एनडीए को मजबूत कर रहे हैं। किसानों की समस्या को किसान नेताओं के बयान पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि देश में चौधरी चरण सिंह ही एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनका समाधान कराया। आज कुछ लोग संगठन पर उंगुली उठा रहे हैं वह पहले अपनी गिरेबान में झांके। हम अपनी मूल भावना से काम कर रहे हैं। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाकियू नेता नरेश टिकैत व राकेश टिकैत मेरे भाई जैसे हैं लेकिन वह तो बोल रहे हैं, तो मेरा कहना है कि वह हम पर टीका टिप्पणी न करें पहले अपना गिरेबान झांके। रालोद हमेशा से किसानों के लिए खड़ा था, और खड़ा रहेगा। मंच संचालन महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, संजय बैंसला, अमित त्यागी, संजीव अरोड़ा, राजू गौतम, दिनेश शर्मा, अनीता राजपूत, रमन देवी, सुमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।