गाजियाबाद (युग करवट)। बूथ चलो, गांव चलो अभियान के तहत तुराबनगर के बसंती मंदिर में भाजपा ने बैठक की। बैठक में विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क को सशक्तकरने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष भानु सिसोदिया, वरुण नागर, पार्षद नीरज गोयल, सुभाष छाबड़ा, राकेश स्वामी, रजनीश गोयल, मन्नू वशिष्ठ, राजू छाबड़ा, पायल खत्री, सीमा, पलक गुप्ता उपस्थित रहे।