सम्भल (युग करवट)। श्री कल्कि धाम में आज स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। यह जानकारी श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में विश्व विख्यात भजन सम्राट प्रेम प्रकाश दुबे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करेंगे इसके साथ ही प्रसिद्घ कवयित्री अनामिका अंबर अध्यात्मिक प्रस्तुति देंगी। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां पूर्ण क३र ली गई है।