गाजियाबाद (युग करवट)। पिछले काफी समय से विक्रम एंक्लेव के एक मकान में चल रहे सैक्टर रैकेट का भंड़ाफोड़ उस समय हो गया कि जब एक महत्वपूर्ण सूचना के बाद एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह की अगुवाई में एसएचओ अवधेश त्रिपाठी की टीम ने छापा मारकर सचांलिका व तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामंग्री भी मिली। महिलाओं के अनुसार संचालिका उन्हें पैसे कमाने का लालच देकर उनसे यह काम कराती थी।