नोएडा (युग करवट)। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घोड़ी बछेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल शादी समारोह के बाहर खड़ा कर दिया, वहां से अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।