नई दिल्ली (युग करवट)। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का जश्न उत्तराखंड के मसूरी में शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी शादी के जश्न में वंशकिा संग थरिकते हुए नजर आए। उनकी शादी के इस जश्न में युजवेंद्र चहल ने भी डांस किया। कुलदीप की शादी में शामलि होने के लिए रिंकू सिंह और टी दिलीप पहुंच गए हैं। एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के आने की भी उम्मीद है। कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्में मसूरी में आयोजित की जा रही हैं। मेहमानों की सुविधा के लिए होटल के करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। होटल परिसर के अंदर ही भव्य मंडप तैयार किया गया है, जबकि संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है।