नई दिल्ली (युग करवट)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शेखी बघारी है। ईरान हमले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा है कि किसी दूसरे प्रेसिडेंट में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी। मैं ऐसा कोई प्रेसिडेंट नहीं चाहता जिसमें पांच साल या दस साल में भी हिम्मत पैदा नहीं हुई हो। ट्रंप ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को धमकाते हुए कहा है कि वो भी शांति से रह पाएगा। ट्रंप ने ईरान को फायर, फ्यूरी और डेथ की चेतावनी दी है। जंग के 11वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने से वो खुश नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि वे ईरान से सीधी बात कर सकते हैं। अमेरिकी मिलिट्री एक्शन पर ईरान के जवाब के बारे में ट्रंप ने कहा कि जंग के बाद ईरान का जवाब देखकर उन्हें तब बहुत हैरानी हुई जब ईरान उन देशों पर भी हमला कर रहा था जो मुल्क ईरान पर अटैक नहीं कर रहे थे।