फ्लोवर शो व चटखारे का आज शाम होगा उद्घाटन
गाजियाबाद (युग करवट)। आज से 1 मार्च को आयोजित होने जा रहा फ्लावर शो इस वर्ष भी खास रहेगा। यह आयोजन चीफ वार्डन ललित जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। फ्लावर शो के साथ फूड चटकारे कार्यक्रम का संयोजन इसे और भी विशेष बना रहा है। फूलों की महक और विविध व्यंजनों का स्वाद एक साथ देखने को मिलेगा। ललित जायसवाल कई संस्थाओं से जुड़े हैं। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का संचालन वह बहुत समय से कर रहे हैं। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन के रूप में कई उत्कृष्टï कार्यक्रम करा चुके हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य गाजियबाद में सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती दे रहे हैं। गोल्फ लिंक में हर वर्ष उनके मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला फ्लावर शो शहरवासियों के लिए उत्सव जैसा बन चुका है। विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल, आकर्षक सजावट और व्यवस्थित स्टॉल इस आयोजन को विशिष्ट पहचान देते हैं। इस वर्ष भी देश-विदेश की पुष्प प्रजातियों की प्रदर्शनी के साथ फूड चटकारे कार्यक्रम लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर देगा। इस बार मेले में धार्मिक रूप भी देखने को मिलेगा। मेले के मुख्य द्वार पर भगवान राम की प्रतिमा फ्लोवर शो को धार्मिक बनाएंगे।
शो का उदघाटन आज शाम पांच बजे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार करेंगे। शो के आयोजक ललित जयसवाल ने बताया कि आयोजन में नगर निगम, जीडीए, आवास विकास, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एकेजी इंजिनियरिंग कालेज आदि अनेक संस्थाएं भाग ले रही हैं।