गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम उद्यान विभाग ने शहर में पार्कों में घास लगाने से लेकर पार्कों को पूर्ण रूप से सुसज्जित व्यवस्थित करने का अभियान चलाया है जहां शहर वासियों से अपने घरों के आसपास बने पार्कों को स्वच्छ रखने गंदगी ना होने देने के लिए अपील की गई। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कवि नगर तथा सिटी जोन स्थित पार्कों का औचक निरीक्षण किया। पार्कों में जन सुविधा हेतु निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सिी जोन के बड़े पार्कों में बेंच लाइट पेड़ पौधों में पानी देने हेतु समरसेबल व माली की व्यवस्था पेड़ पौधों की कटिंग करने की व्यवस्था देखी गई वही ओपन जिम से लेकर शौचालय की व्यवस्था पार्कों की एंट्री गेट पेड़ पौधों तथा घास की व्यवस्था को देखा गया। कवि नगर जोन के डी ब्लॉक के कला धाम पार्क, वृद्धा पार्क, संत कबीर पार्क का निरीक्षण किया गया मौके पर लगे हुए ओपन जिम को भी देखा गया साथ में निरीक्षण के समय वरिष्ठ प्रभारी उद्यान एन.के. चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने बताया निरीक्षण के समय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पार्को में बने हुए कमरों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होने बताया कि नगर निगम द्वारा ओपन जिम की व्यवस्था सभी वार्डों में कराई गई है जिसका लाभ शहर वासी उठा रहे हैं। पार्कों में आने वाले बुजुर्ग युवा सभी के लिए व्यवस्था की गई है। पार्कों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा सुपरवाइजर को भी मॉनिटरिंग प्रबल करने के लिए कहा गया है।