गाजियाबाद (युग करवट)। व्हीलचेयर नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान राजा बाबु शर्मा के नेतृत्व में टीम ने खेल भावना का परिचय दिया। शहर विधायक संजीव शर्मा ने राजा बाबू को टूर्नामेंट में आने-जाने के लिए ट्रेन किराया तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी किसी भी टूर्नामेंट या अन्य आवश्यक सहायता के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते रहेंगे।