होली मिलन समारोह
गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक संजीव शर्मा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में जिस तरह अपार भीड़ उमड़ी वो इस बात का संकेत है कि राजनीति के क्षेत्र में कम समय में बतौर जनप्रतिनिधि संजीव शर्मा ने जो एक बड़ी लाइन खींची है वो अपने आप में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक बड़ा आईना है।
होली मिलन समारोह शहर की सबसे पुरानी रामलीला मैदान घंटाघर में आयोजित किया गया। यहां पर चुनावी सभाएं होती हैं और जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कल होली मिलन समारोह भी किसी चुनावी भीड़ से कम नहीं था। हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का अहसास करा रही थी कि संजीव शर्मा ने कम समय में लोगों में जो अपना स्थान बनाया है वो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धी है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने लोगों के प्रति अपनी एक जगह बनाई थी लेकिन विधायक बनने के बाद जिस तरह वो लोगों के बीच मौजूद रहते हैं और प्रताप विहार स्थित अपने निवास पर या फिर चौधरी मोड़ स्थित कार्यालय पर उनकी जो मौजूदगी रहती है उसका अहसास कल होली मिलन समारोह में देखने को मिला। दरअसल, राजनीति के क्षेत्र में जनप्रतिनिधि की मौजूदगी और उसका व्यवहार सबसे बड़ी पूंजी होती है। चाहे कोई भी कितना भी बड़ा जनप्रतिनिधि हो ना तो सबके काम कर सकता है और ना ही सबको संतुष्टï कर सकता है लेकिन अगर वो जनता से मिले, उसकी पूरी बात सुनें तो काफी हद तक लोगों को ये लगता है कि उनका जनप्रतिनिधि उनके लिए मौजूद है। संजीव शर्मा में यही एक क्वालिटी है कि वो मिलते भी हैं और सबकी बात सुनते हैं। संजीव शर्मा ने किसी को भी अपना प्रतिनिधि नहीं बनाया। यही कारण है कि वो जनता से स्वयं जुड़े हुए हैं। कल के होली मिलन समारोह में जिनसे राजनीतिक छत्तीस का आंकड़ा भी है उन लोगों की मौजूदगी भी कार्यक्रम में रही। घंटाघर रामलीला स्थित मुख्यद्वार से जानकी भवन पहुंचने में लोगों को काफी समय लगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों की संख्या कितनी रही होगी। भले ही संजीव शर्मा शहर से विधायक हों लेकिन उनके यहां आने वालों में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के लोग हो या साहिबाबाद विधानसभा के लोग हों सभी की मौजूदगी कल के कार्यक्रम में रही।
अन्य समाचार व फोटो पृष्ठ तीन पर