नोएडा (युग करवट)। शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर के विधायक विनय वर्मा और बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर अध्यक्ष हरीश वर्मा की माताजी श्रीमती राजमती देवी वर्मा धर्मपत्नी रमाशंकर वर्मा स्वर्गलोक को प्रस्थान कर गयी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनेता, उद्यमी, समाजसेवी, पत्रकारों समेत अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह सेक्टर-20 स्थित आवास पर श्रीमती राजमती देवी वर्मा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के बाद सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पहुंचा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दुख की इस घड़ी में दैनिक युग करवट परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।