गाजियाबाद (युग करवट)। विधानसभा चुनाव २०२७ में एक बार फिर कांगे्रस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की पूरी संभावनाएं हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जो गठबंधन पहले हुआ था वो अभी है। हालांकि लोकसभा में कई बार समाजवादी पार्टी कांगे्रस के साथ खड़ी नजर नहीं आयी लेकिन विधानसभा चुनाव में गठबंधन जरूर होगा। सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद की तीन सीटें कांगे्रस के खाते में जाएंगी जिसमें मुरादनगर, गाजियाबाद सदर और साहिबाबाद शामिल हैं। लोनी और धौलाना सीट समाजवादी पार्टी अपने पास रखना चाहती है। अभी वर्तमान मेें सभी सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। लोनी और धौलाना सीट को लेकर समाजवादी पार्टी कांगे्रस के नेताओं से पहले ही अपने पत्ते साफ कर चुकी है। वहीं नोएडा सीट भी कांगे्रस के खाते में जाने की संभावना है।
दादरी सीट सपा अपने पास रखना चाहती है। इस बार समाजवादी पार्टी टिकटों के वितरण में बहुत ही फूंककर कदम रखेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कई विधायक समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में हैं। गाजियाबाद में एक विधानसभा सीट से विधायक सपा के सम्पर्क में बताये जा रहे हैं। हालांकि पहले सपा का रूख उनके प्रति ठीक नहीं था लेकिन अब बताते हैैं कि सपा का रूख भी कुछ सकारात्मक दिखाई दे रहा है। लोनी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी एक मजबूत प्रत्याशी को ला रही है और उनकी कई बैठकें हो चुकी हैं। वहीं गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भी इस बार नया चेहरा आने की उम्मीद है। पहले जिनके नाम चल रहे थे अब नामों में पहले जैसी गरमाहट नहीं है। कुछ नये लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है, संभावना है कि उसमेें से किसी एक का नंबर आ सकता है। समाजवादी पार्टी गढ़ सीट से ठाकुर उम्मीदवार उतार सकती है। वैसे तो कई दावेदार हैैं।
राजकुमार भाटी को विधान परिषद भेज सकती है सपा
गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेेता एवं प्रवक्ता राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के लिए इस वक्त हनुमान की भूमिका में हैं। टीवी चैनलों में जिस तरह वो बेबाकी व तर्कों के साथ अपनी बात रखते हैं इससे भाजपा के प्रवक्ता कई-कई बार टीवी चैनलों पर पानी पीते दिखाई देते हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सपा उन्हें एक बार फिर दादरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारे। लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं कि सपा हाईकमान राजकुमार भाटी को एमएलसी बना सकती है। विधान परिषद में भी बेबाकी से सपा का पक्ष रखा जाए इसलिए राजकुमार भाटी एक अच्छे सदस्य साबित हो सकते हैं।