लखनऊ (युग करवट)। गुरूवार को विधानसभा में चर्चा के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब अध्यक्ष ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप का माइक बंद करने की चेतावनी दी। मंत्री नरेन्द्र कश्यप अपनी बात रख रहे थे, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अगले वक्ता को आमंत्रित किया। लेकिन नरेन्द्र कश्यप ने अपनी बात जारी रखी। कई बार कहने के बाद भी जब वह नहीं बैठे, तब महाना ने कहा कि मंत्री जी अच्छा नहीं लगेगा अगर आपका माइक बंद कर दें। आप कृपया बैठ जाएं।