नई दिल्ली (युग करवट)। बजट से पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में पिछले एक साल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा रखा गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। रिपोर्ट में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, महंगाई समेत एक साल के दौरान भारत का आर्थिक लेखा-जोखा दिया गया है। वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ का अपर रेंज अनुमान 7.2 प्रतिशत और लोअर रेंज अनुमान 6.8 प्रतिशत लगाया गया है। जीडीपी में तेजी के पीछे मजबूत घरेलू डिमांड को बड़ा कारक माना गया है। वहीं आर्थिक सर्वे में एआई को लेकर पहली बार अलग से चैप्टर है, यानी नई टेक्नोलॉजी पर आने वाले दिनों में सरकार को पूरा फोकस रहने वाला है। सीएडी पर निर्भरता के कारण रुपये का मूल्य कम हुआ है. मुद्रा स्थिरता के लिए विनिर्माण निर्यात आवश्यक है। जीएसटी सुधारों का अगला चरण ई-वे बिल प्रणाली पर केंद्रित हो सकता है। विकास के आसपास जोखिमों का संतुलन मोटे तौर पर समान है। अमेरिकी टैरिफ के बीच रुपये का कम मूल्य होना दुख की बात नहीं है।