गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ अधिवक्ता आकाश सिरोही के यहां छह माह में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई। छह माह पहले उनके निवास स्थित परिसर के पास से कीमती तार चोरी हो गये थे जिसकी तहरीर उस समय दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल फिर एक बार नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर एक-बी, भट्टा नंबर पांच गांव गढ़ी माजरा स्थित परिसर में खड़े साढ़े सात हॉर्स पावर क्लोस्कर का जनरेटर चोरी कर लिया गया। आकाश सिरोही ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। चोरों द्वारा जिस आरी से ताला काटा गया था वो आरी भी मौके पर मिली है। आकाश सिरोही ने बताया कि ये चोरी की वारदात रात को दस से लेकर चार बजे के बीच हुई है। क्योंकि सुबह चार बजे लेबर आ चुकी थी। आकाश सिरोही ने बताया कि पुलिस चौकी गुलधर आरआरटीएस के क्षेत्र में ये घटना हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी परिसर में चोरी हुई थी। यदि पुलिस पहले की घटना का खुलासा कर देती तो दोबारा ये वारदात करने की हिम्मत नहीं होती। इस संबंध में पुलिस के बड़े अधिकारियों से भी शिकायत की बात आकाश सिरोही ने की है।े