गाजियाबाद (युग करवट)। एसडीएम लोनी पर कई आरोप लगाते हुए वकीलों ने जहां उनके कार्यालय पर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया वहीं अधिवक्ता धरनारत भी हो गये। मीडिया से वार्ता करते हुए वकीलों ने कहा कि उनका धरना प्रदर्शन उस समय तक चलता रहेगा कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं कर दिया जाता है। इस प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने में जुट गये।