आरएसएस के शताब्दी वर्ष व वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर किया कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व राष्टï्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीएन भातखण्डे संगीत महाविद्यालय द्वारा वंदे मातरम समारोह का आयोजन इन्मेंटेक इंस्टीट्यूशंस में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वायॅलिन वादक उस्ताद जौहरी अली ने वंदे मातर्म गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश में वंदे मातरम का विरोध राजनीतिक कारणों से किया जाता है। इसका विरोध कभी पहले किसी हिन्दू या मुसलमान नहीं किया है। बल्कि इस गीत को लिखने वाले रायटर ने ही किया था। देश के विभाजन से पहले खुद जिन्ना वंदे मात्रम गीत गाते थे। वंदे मातर्म गीत के कुछ हिस्से को लेकर विवाद था, जिसमें बदलाव किया गया। और यही बदलाव देश के विभाजन का कारण बना। सुनील शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में देश अखंड भारत बनेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक गोयल ने इस अवसर पर अपने खूबसूरत अंदाज में कहा कि वंदे मातरम का विरोध राजनीति और तुष्टिïकरण के कारण होता है। लेकिन इस वंदे मातरम गीत की गंूज हमेशा रहेगी और देश के हर घर में इसका जयघोष होगा। जिस मंच पर मशहूर वॉयलिन वादक उस्ताद जौहर अली मौजूद हों और उनकी वायॅलिन से वंदे मातरम की धुन निकलती हो, उससे बड़ा कोई और उदाहरण हो नहीं सकता। यहां मौजूद लोगों में एक ओर संता सिंह, एक ओर जौहर अली और दूसरी ओर देवाशीष हों, यही असली हिन्दुस्तान है और यही हमारे देश की खूबसूरती और अखण्डता की मिसाल है। वीएन भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.पंडित हरिदत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन ज्योति शर्मा ने किया।
इन गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित
परिवर्तन स्कूल की डायरेक्टर वीनू चौधरी, सिल्वर लाइस प्रेस्टीज स्कूल की डायरेक्टर डॉ. माला कपूर, सीनियर सर्जन डॉ. आरके पोद्दार, सीनियर फिजिशयन डॉ.मधु पोद्दार, हिंदी भवन समिति अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री सुभाष गर्ग, संस्कार भारती के अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, फोटो जनर्लिस्ट कुलदीप कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार गाजियाबाद आइडल के अध्यक्ष डॉ. महेश, आर्थो सर्जन डॉ. अखिलेश गर्ग, जीएस मेडिकल कॉलेज के डॉ.गोपाल शर्मा, यशोदा अस्पताल के डॉ.मोहनबंधु गुप्ता, संगीतज्ञ पंडित ज्ञानेन्द्र शर्मा,पूर्व विशेष सचिव अशोक शर्मा, डॉ.स्वाति कश्यप, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.संजीव रसानिया, गंाधर्व स्कूल की डायरेक्टर डॉॅ. तारा गुप्ता, डॉ. वीणा मित्तल, एएमएल स्कूल के प्राचार्य डॉ. कर्मवीर सिंह, कवियत्री डॉ. निवेदिता शर्मा, कवियत्री डॉ. मधु के श्रीवास्वत, एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र देव, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ.अनुराग सिंघल, सुशीला इंटर कॉलेज प्रचार्या डॉ.अनुपम भारद्वाज, प्राचार्य विपिन राठी, रश्मि गोयल, सगरम स्कूल डायरेक्टर फाल्गुनी नियोगी,कथक नृत्यांगना आभा बंसल, पूर्व प्राचार्य अलका कौशिक, कथक नृत्यांगना डॉ.भावना ग्रोवर, सरगम मंदिर दिल्ली सचिव दीपक शर्मा, पूर्व सीजीएम एमके सेठ, पूर्व प्राचार्य राघवेन्द्र गौतम, मेवाड संस्थान डायरेक्टर डॉ.अलका अग्रवाल, उदघोषिका डॉ.पूनम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, भाजपा नेत्री डॉ.ऋतु सिंघल, भाजपा नेता डॉ.संजीव सिंघल, भाजपा नेता शिवम शर्मा, गीतकार आलोक कुमार, संगीतज्ञ माधो प्रसाद, नाट्य कलाकार कैलाश पंडित, राधा माध्व संकीर्तन मंडल उपाध्यक्ष डॉ.सलित श्रीवास्वत, पत्रकार विमल कुमार, पूर्व जीएम यूपी ग्रामीण रामवतार शर्मा को सम्मानित किया गया।