विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले योगी
लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में कोई वंदेमातरम का विरोध नहीं करता। जो ऐसा करता है उसे कान पकड़ कर बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पहले से तय था। ये कोई अचानक नहीं हुआ था। इसके बावजूद मुख्य विपक्षी दल ने जैसा व्यवहार किया वो शर्मनाक है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा कि आप सनातन की बात करते हैं। अपनी से बड़ी उम्र की महिला से सम्मानीय व्यवहार करना चाहिए पर सपा के लोगों का आचरण अच्छा नहीं था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद नौ वर्ष की ये यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है। कफ्र्यू से कानून के राज की यात्रा है। उपद्रव से उत्सव की यात्रा है। समस्या से समाधान की यात्रा है और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है। इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था है। आज यूपी देश का विकास का इंजन बनकर लीड रहा है।