नई दिल्ली (युग करवट)। सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर किया है। प्रधानमंत्री का भाषण नहीं होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सच्चाई का सामना करने से डर रहे हैं। इसीलिए वह सदन में नहीं आए।