गाजियाबाद (युग करवट)। चौपले के पास स्थित नामचीन हलवाई लोकनाथ लस्सी वालों के मकान व प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम ने एक साथ छापा मारा। छापे के दौरान जीएसटी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य सामान अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल करनी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई कई घंटे तक चली।