गाजियाबाद (युग करवट)। लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम सेवा समिति और सोसाइटी निवासियों द्वारा हनुमान चालीसा का 14वां आयोजन कराया गया। यह सफर लगभग 4 महीने से चल रहा है क्योंकि मेट्रो होम सोसाइटी दुहाई में मंदिर नहीं है। सोसाइटी निवासी हर मंगलवार यही प्रार्थना करते हैं की जल्दी से जल्दी मंदिर का शिलान्यास हो। जब तक मंदिर नहीं बन जाता हम प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। सभी ने हनुमान जी से हाथ जोड़ते हुए विनती की। इसमें सेवा समिति के पदाधिकारी पुष्कर त्यागी, योगेंद्र नेहवाल, सनी त्यागी, सरिता, सिंधु, हेमा चौधरी, सचिन त्यागी, राघव सिंह, प्रिया, विनोद त्यागी, आदित्य शुक्ला, संजीव, अनिल शर्मा, आयुष त्यागी, राजनाथ, वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।