नोएडा (युगकरवट)। थाना सूरजपुर में राजस्व लेखपाल ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राजस्व लेखपाल दादरी चांद वीर ने बीती रात को राशिद अली, तालिब राणा, नफीस अहमद, हाजी बाबू उर्फ मुस्लिम, प्रमोद अधिवक्ता और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका रूप है कि इन लोगों ने एक व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर प्रयोग करते हुए धोखाधड़ी की तथा न्यायालय को गुमराह कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया प्रीत के अनुसार आरोपी भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।