गाजियाबाद (युग करवट)। ऑपरेशन प्रहार को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये एसएचओ लिंक रोड रविंद्र चंद्र पंत कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपनी इस मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए श्री पंत की टीम ने एक बार फिर से न केवल लाखों रूपए कीमत की हेरोइन की खेप बरामद कर ली बल्कि मादक पदार्थो की तस्करी अंतर्राज्जीय स्तर पर करने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद एएसपी श्वेता यादव ने बताया कि लिंक रोड थाने के एसएचओ श्री पंत की टीम ने जिस तस्कर को जेल भेजा है उसका नाम आसमौहम्मद उर्फ झल्ला निवासी महाराजपुर है। एसीपी ने बताया कि तस्कर के पास से नगदी भी बरामद हुई।