नई दिल्ली (युग करवट)। आरबीआई एमपीसी की अप्रैल की बैठक में लिए गए फैसलों का गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एलान किया। एमपीसी ने सर्वसम्मति से न्यूट्रल रुख अपनाते हुए नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया कि वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्षों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद और गति मजबूत बनी हुई है। एमपीसी की बैठक के बाद लिए गए इस फैसले ने बाजारों को स्थिरता और निरंतरता का स्पष्ट संकेत दिया है।