प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर उसकी संवेदनशील जानकारी विदेशी ताकतों एवं आंतकी संगठनों को भेजने वाले नेटवर्क से जुड़े छह अभियुक्तों सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, प्रवीण, रितिक गंगवार, शिवा बाल्मीकि, राज बाल्मीकि व शाने इरम उर्फ महक पत्नी फैजान को कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की टीम ने सात दिन की रिमांड पर लेकर उनके महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के प्रयास शुरू कर दिये। सूत्रों का कहना है कि इन अभियुक्तों से इंटेलीजेंस की कई विंग्स गहन पूछताछ करेंगी। इसके अलावा एसआईटी व कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी भी इन सभी पूदताछ करेंगे।