नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज जिले के भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान वहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। आज सुबह वह सर्किट हाउस पहुचेंगी जहां से वह दोपहर में वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण करेंगी, इसके बाद वह जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात बच्चों का अन्न प्राशन कराएंगी व अस्पताल का निरीक्षण भी करेगी। इसके उपरांत वह आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ नवजात शिशुओं व महिलाओं को किट वितरण करेंगी। रात्रि विश्राम के बाद अपर्णा यादव 11 मार्च को आईपीईएम लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।