गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुभाष विहार फफराना बस्ती में रहने वाले २० वर्षीय वंश तोमर पुत्र प्रवेश तोमर को रहस्यमय हालात में उस समय गोली लग गई कि जब वह शुक्रवार की सुबह सात बजे के आस-पास मकान की छत पर खड़ा होकर अपनी मां से बात कर रहा था। सूत्रों के अनुसार गोली वंश की कमर में लगकर छत पर गिर गई। घायल होने के बाद वंश को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुटï्टी दे दी। इस घटना के संदर्भ में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी इसकी गुत्थी सुलणने के लिये पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है।