नोएडा (युग करवट)। शुक्रवार को परी चौक की ओर जा रही यूपी रोडवेज की एक खाली बस में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत बस रोकी और बाहर निकला। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।