नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यूपी पोस्टल कोऑपरेटिव बैंक की गाजियाबाद शाखा के नए भवन का उद्घाटन किया गया। यह नया भवन वेस्ट मॉडल में बनाया गया है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बैंक चेयरमैन वीरेन्द्र भान पचौरी ने की व मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संचालक दिनेश शर्मा, एन सिंह, डालचंद शर्मा, बुलंदशहर प्रतिनिधि महिपाल सिंह, डिप्टी सर्किल सेकेट्ररी विकास शर्मा ने अपने विचार रखते हुए गाजियाबाद शाखा के नए भवन के उद्घााटन को बैंक की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद शाखा का अपने स्वयं के भवन में स्थापित होना बैंक की निरंतर प्रगति, आपसी विश्वास तथा सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। नए भवन के माध्यम से बैंक की कार्यक्षमता और सेवाओं में और अधिक वृद्धि होगी तथा कर्मचारियों एवं खाताधारकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस समारोह में विशिष्टï अतिथि पूर्व वीसी वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व वीसी सुभाष बाबू मिश्रा, बैंक सचिव संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जेपी यादव ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।